Badaun news:
डीएम अवनीश राय ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली कि खागा से सवारी लेकर गुजरात जा रही स्पीपर बस का टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर मूसाझाग के पास पलट गई है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज भेजा गया जहां फतेपुर जिले के गांव छिवलहा गांव के रहने वाले अनुज 24 पुत्र श्यामलाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि 30 से अधिक यात्रियों का इलाज शुरू कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मूसाझाग समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए निर्देश डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने दिए हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को गंगा एक्सप्रेस वे हटवाकर थाने पहुंचाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी जिसके चलते टायर फट गया और चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि बस कहीं बिना मानकों के ही तो नहीं दौड़ाई जा रही थी। लगातार हो रहे स्लीपर बसों से हादसें अब परिवहन विभाग व प्रशासन को गले की फांस बन गए हैं।
वर्जन
पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही स्लीपर बस की जांच की जाएगी कि बस के कागज पूरे हैं या नहीं। फिटनेस के बिना तो कहीं बस संचालित नहीं हो रही थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हरिओम, एआरटीओ


0 टिप्पणियाँ